पार्श्वनाथ प्लैनेट सोसाइटी में क्लीनिक शुरू
लखनऊ, मई 10 -- विभूति खंड स्थित पार्श्वनाथ प्लैनेट सोसाइटी परिसर में रविवार को मेदांता हॉस्पिटल की ओर से मेदांता क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सोसाइटी के अध्यक्ष अमित यादव एवं मेदांता के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने किया। इस दौरान सोसाइटी की उपाध्यक्ष मुक्ता मनचंदा, कोषाध्यक्ष आशीष मित्तल,सदस्य जवाहर भाटिया सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक और निवासी मौजूद रहे। डॉ. कपूर ने कहा कि यह क्लीनिक सोसाइटी के सभी 542 फ्लैट मालिकों और उनके परिवारों के लिए विशेष रूप से आपातकालीन परिस्थितियों में बेहद लाभकारी साबित होगा। सोसाइटी के सदस्य 1068 पर कॉल कर निशुल्क एंबुलेंस सेवा का लाभ ले सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.