अररिया, जनवरी 31 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। श्री जैन श्वेतांबर पार्श्वनाथ जिनालय जैन मंदिर की पुन: प्रतिष्ठा का 38 वां वार्षिकोत्सव अनुयायियों द्वारा शनिवार को शहर में भव्य व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान स्थानीय पटेल चौक स्थित ऐतिहासिक श्री पार्श्वनाथ जिनालय (दादाबाड़ी) को काफी आकर्षक रूप से सजाया संवारा गया था। इस अवसर पर शहर में गाजे बाजे के साथ भव्य व आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें जैनधर्म के सभी पंथो के अनुयाई सहित अन्य समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल थे। इस अवसर पर मंदिर के मूलनायक तीर्थंकर पार्श्वनाथ भगवान की अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा को पालकी में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। गाजे-बाजे के साथ निकले इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष-महिलाएं, युवक-युवतियां एवं बच्चे शामिल थे। जिनके हाथों में जैनधर्म के आदर्शों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.