बदायूं, दिसम्बर 16 -- बिल्सी। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आठवें तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु स्वामी एवं 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ स्वामी का जन्म एवं तप कल्याणक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जैन श्रावकों ने जिनेंद्र भगवान का मंगल जलाभिषेक कर शांतिधारा की, इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर अर्ध्य समर्पित किए गए। श्री दिगंबर जैन महासमिति के मंडल अध्यक्ष प्रशांत जैन, अरविंद जैन, अनिल जैन, ज्योति जैन, नीलम जैन, दीपिका जैन, स्तुति जैन, आराध्या जैन, भूपेंद्र जैन, प्रीति जैन आदि मौजूद रहे। इधर, मोहल्ला संख्या दो स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में भी भगवान पारसनाथ एवं चंद्र प्रभु स्वामी का जन्म एवं तप कल्याणक धूमधाम से मनाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.