सहरसा, फरवरी 16 -- सहरसा। रविवार को गायत्री शक्तिपीठ में महा शिव रात्रि का विशेष पूजन हुआ। पूजन के मुख्य यजमान मंजू झा पति पत्नी,जूली देवी पति पत्नी तथा सुषमा सिंह ने पूजन किए। जबकि कर्म कांड मनीषा,दीप्ति, स्वर्णा करवाई। इस अवसर पर डाक्टर अरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि पार्वती की अनंत तपस्या का फल है शिवरात्रि। अर्ध रात्रि में शिव लिंग यानी ज्योतिर्लिंग का प्राकट्य शिव और शक्ति का मिलन, महारात्रि है शिवरात्रि। परमात्मा से मिलन, प्रकृति और पुरूष के मिलन की रात्रि शिवरात्रि है। प्रकृति से पुरूष का मिलन सृष्टि को जन्म देता है। इस अवसर पर शक्तिपीठ के सभी परिजन महा शिवरात्रि का पूजन विधि-विधान से किए। वहीं कहा गया कि 2 मार्च को होली मिलन समारोह। 19 मार्च बासंती नवरात्रि कलश स्थापन और 27 मार्च को पूर्णाहुति होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.