पार्वतीपुरम कॉलोनी के पास मिला अधेड़ का शव, पहचान नहीं
गोरखपुर, जून 2 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के सेमरा नंबर एक स्थित पार्वतीपुरम कॉलोनी के मोड़ के पास मंगलवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव एक खाली बाउंड्री से सटे घास-फूस के बीच पड़ा था। तेज दुर्गंध फैलने के बाद लोगों को इसकी जानकारी हुई। सुबह करीब साढ़े दस बजे क्षेत्र में रहने वाले लोगों को दुर्गंध महसूस हुई। पहले लोगों ने किसी मृत पशु के पड़े होने की आशंका जताई और इसकी सूचना नगर निगम को दी। नगर निगम की टीम ने मौके का निरीक्षण किया तो घास के बीच एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। इसके बाद तत्काल गुलरिहा पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.