पार्लर पर काम करने की जिद में गयी दंपती की जान
मथुरा, जून 6 -- मिथुन ने दतिया निवासी युवती से प्रेम विवाह किया। वह उसे बहुत चाहता था लेकिन पत्नी की पार्लर में काम करने की जिद ने रिश्ते में दरार ही नहीं कराई बल्कि उसकी इसी जिद में दोनों की जान चली गयी। युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना था अगर वह काम करने की जिद न करती तो शायद दोनों जिंदा होते। पोस्टमार्टम के बाद मिथुन के परिजन दोनों के शव लेकर झांसी चले गये। बताते चलें कि गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे सूर्यनगर कालोनी, हाइवे में किराये के मकान में रह कर कृष्णानगर में पार्लर पर काम करने वाली गांव खेड़ा, दतिया, झांसी निवासी पोखन के उसके पति मिथुन (23) ने पहले सिर में गोली मारने के बाद दूसरा कारतूस लोड कर अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इसकी सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद शुक्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.