पार्लर गई किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
रुडकी, मार्च 1 -- क्षेत्र के एक गांव से पार्लर गई एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। किशोरी के परिजनों ने एक युवक पर अपहरण करने और फोन पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री बीते 26 फरवरी को गुरुकुल नारसन स्थित एक पार्लर में गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को पता चला कि आदित्य नाम का युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीडित मां का आरोप है कि जब उन्होंने आदित्य से संपर्क करने की कोशिश की तो वह लगातार अपनी पहचान और ठिकाने को लेकर झूठ बोलता रहा। इतना ही नहीं, परिजनों का दावा है कि आरोपी अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.