बरेली, अप्रैल 9 -- मॉडल टाउन स्थित एक पार्लर में काम करने वाले 24 वर्षीय युवक की हत्या कर शव को रेलवे कॉलोनी में फेंक दिया गया। बुधवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के सिटी रेलवे स्टेशन कॉलोनी में बंद पड़े क्वार्टर के पास झाड़ियों में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि सिटी स्टेशन कॉलोनी स्थित क्वार्टर टी-16 डी में रहने वाले सेक्शन इंजीनियर संजीव कुमार भारती ने झाड़ियों में शव पड़े होने की सूचना दी थी। इसके बाद इंस्पेक्टर क्राइम आदेश कुमार और चौकी प्रभारी बिहारीपुर शिवम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मलूकपुर जुग्गन वाली गली निवासी अमन रजा के रूप में हुई है। उसके शरीर पर ठुड्डी, ह...