नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- टीवी एक्टर पार्थ समथान ने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है। एक्टर ने हाल में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए जानकारी दी कि कुछ लोग फेक अकाउंट के जरिए उन्हें और उनके परिवार को लेकर बकवास कमेंट कर परेशान कर रहे हैं। पार्थ ने कहा को शायद जानते हैं कि ये कौन करवा रहा है। लेकिन नाम लेने का कोई फायदा नहीं है। इसलिए उन्होंने कुछ समय के लिए खुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया है।ऑनलाइन हैरेसमेंट से परेशान हुए पार्थ पार्थ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी एक नोट शेयर करते हुए लिखा, मैं हमेशा से शांत और पॉजिटिव इंसान रहा हूं, जो अपने अच्छे चीज़ों पर ध्यान देता है। लेकिन हाल में मैंने देखा कि कुछ लोग फेक अकाउंट खरीदकर मुझे और मेरे परिवार को लेकर घटिया कमेंट कर रहे हैं। ये सब हैरान करने वाला और दुखद है। मैं गुस्से से भरा हुआ ...