पार्थ शर्मा की पारी से यूडीसीए अकादमी विजेता बनी
गाज़ियाबाद, जून 26 -- गाजियाबाद, वंदना। कविनगर स्थित डीएस क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे यंग टैलेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मैच यूडीसीए अकादमी और वीवीआईपी टीम के बीच खेला गया मैच में पार्थ शर्मा की पारी से यूडीसीए किकेट अकादमी ने 342 रन से जीत हासिल की। यूडीसीए क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 433 रन का विशाल स्कोर बनाया। पार्थ शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 267 रनों की दोहरी शतकीय पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए वीवीआईपी की टीम 19 ओवर में मात्र 91 रनों पर ढेर हो गई। दोहरा शतक लगाकर पार्थ शर्मा ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.