महाराजगंज, अप्रैल 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। धनेवा स्थित जनपदीय खेल स्टेडियम में जिला क्रिकेट संघ की देखरेख में क्रिकेट लीग मैच का शुभारंभ हुआ। पहला मैच एनके क्रिकेट एकेडमी और पार्थ क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। पार्थ क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों के खेल में 8 विकेट के नुकसान पर 229 रनों का विशाल लक्ष्य एनके क्रिकेट एकेडमी के सामने रखा।229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनके क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवरों के खेल में 8 विकेट गंवाकर 219 रन ही बना सकी। एनके क्रिकेट एकेडमी की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए अभय जीत ने 103 रन, आदिल ने 34, अंश ने 14, नूरी ने 13 रन का योगदान दिया। यह भी पढ़ें- मारवा मॉडर्न स्कूल और क्राउन अकादमी जीती पार्थ क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिवा एव...