लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- गोला गोकर्णनाथ। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता से पार्थेनियम जागरूकता एवं उन्मूलन और स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम कुलपति डॉ. संजीव कुमार की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन और कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अनिल कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को पार्थेनियम हिस्टेरोफोरस से मानव स्वास्थ्य पशुधन जैव विविधता और कृषि उत्पादकता पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। मुख्य वक्ता डॉ. संदीप कुमार ने पार्थेनियम की पहचान इसके हानिकारक प्रभावों और सुरक्षित एवं प्रभावी प्रबंधन की जानकारी दी। अभियान के दौरान स्वयंसेवको...