बिहारशरीफ, मार्च 19 -- पार्थु आएंगे डाक महाध्यक्ष अब्दाली डाक अधीक्षक ने डाक कर्मियों के साथ योजनाओं की समीक्षा की डाक कर्मियों से लोगों तक डाक सेवा पहुंचाने की अपील फोटो : डाक केके 07 : एकंगरसराय में गुरुवार को समीक्षा बैठक में शामिल डाक अधीक्षक कुंदन कुमार, डाक इंस्पेक्टर इंद्रेश विक्रांत व अन्य। एकंगरसराय, निज संवाददाता। शाखा डाकघर में गुरुवार को नालंदा मंडल के डाक अधीक्षक कुन्दन कुमार ने डाककर्मियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि अप्रैल माह में डाक महाध्यक्ष एमयू अब्दाली के नेतृत्व में प्रखंड पार्थु डाकघर पंचायत सरकार भवन में बैठक होगी। कहा कि इससे न सिर्फ राजस्व बढ़ेगा, बल्कि लोगों तक बेहतर सेवाएं पहुंचेंगी। लोगों को बीमा और पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने डाक सेवाओं के माध्यम से हो रहे व्यावसायिक विकास, वित्त...