पार्थिव शिवलिंग निर्माण के अंतिम दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गंगापार, अगस्त 14 -- श्रृंग्वेरपुर धाम में चल रहे 11 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण महाअनुष्ठान के अंतिम दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ संत-महात्माओं ने भी पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। भाजपा नेत्री एवं संयोजक दीपा मौर्य ने श्रद्धालुओं के साथ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर भगवान शिव का पूजन किया। पांचों दिन पार्थिव शिवलिंग का निर्माण आयोजक श्रीश बाहुबली के मार्गदर्शन में चला। अंतिम दिन सुबह से ही श्रृंग्वेरपुर धाम में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा धाम भक्तिमय नजर आया। कार्यक्रम के दौरान संत-महात्माओं ने पार्थिव शिवलिंग पूजन की महत्ता बताते हुए कहा कि भगवान शिव की आराधना से मनुष्य को आध्यात्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.