पूर्णिया, मार्च 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। केहाट थाना के आकाशवाणी रोड सहवान हाता स्थित एक पार्ट्स व्यवसायी के घर से कैश समेत लाखों की ज्वेलरी चुरा ली गई। व्यवसायी एक पारिवारिक आयोजन में हिस्सा लेने परिवार समेत सहरसा जिले के बलुआ बाजार स्थित अपने पैतृक गांव गए थे। घर पर दुकान के दो स्टाफ को बतौर केयर टेकर छोड़ रखा था। पीड़ित व्यवसायी की पहचान मोहन खेतान के रूप में हुई है। उन्होंने केयर टेकर पर ही चोरी का शक जाहिर किया है और उसे केहाट थाना पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस फिलहाल केयर टेकर से पूछताछ कर रही है। व्यवसायी का कहना है कि वे लोग एक दाह संस्कार में शरीक होने सपरिवार अपने पैतृक गांव गए थे। घर की रखवाली के लिए नेवालाल चौक एवं बनभाग निवासी उनकी दुकान के दो स्टाफों को छोड़ रखा था। बीती देर रात बनभाग निवासी दुकान के स्टाफ ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.