पार्ट्स वापस करने को लेकर विवाद, दुकानदार पर हमला
बलरामपुर, जून 1 -- गैसड़ी, संवाददाता। नगर पंचायत गैसड़ी में गैस पार्ट्स व पुस्तक विक्रेता पर कथित रूप से लाठी-डंडों से हमला कर घायल किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वार्ड नंबर 12 निवासी रामसागर गुप्त ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी कस्बे में बुक सेलर व गैस पार्ट्स की दुकान है। आरोप है कि कुछ लोग तीन दिन पहले खरीदा गया गैस पार्ट वापस करने के लिए दुकान पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पार्ट मेरे बेटे ने बेचा था, इसलिए बेटे के आने पर ही वापसी की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि साथी गांव निवासी नसीर, महतव व एक अन्य युवक समेत तीन-चार अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.