उन्नाव, अप्रैल 9 -- उन्नाव, संवाददाता। भाजपा के स्थापना दिवस पर तौरा ग्राम पंचायत में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया। जहां विधायक अनिल सिंह ने पार्टी की नीतियों का बखान किया। उन्होने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता निस्वार्थ सेवा, अटूट समर्पण व अपने अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की राष्ट्रवादी सोच और वैचारिक प्रेरणा से जन्मी भाजपा महज एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण का संकल्प है। कार्यक्रम आयोजक राहुल पांडेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर दीपक त्रिवेदी, लवकुश बाजपेई, भोला सिंह, सर्वेश,गुड्डू, राजू, नवनीत, राजेन्द्र, साबिर, संतोष, कमलेश, सागर,प्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.