दौसा, दिसम्बर 17 -- दौसा विधानसभा सीट के उपचुनाव के बाद पहली बार कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और कांग्रेस विधायक दीनदयाल बैरवा एक ही मंच पर नजर आए। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बावजूद दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल दिखा। मंच पर दोनों ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और विकास के मुद्दे पर मिलकर काम करने का संदेश दिया। दरअसल, वर्ष 2024 के दौसा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा ने मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के छोटे भाई जगमोहन मीणा को हराकर जीत दर्ज की थी। इस चुनावी पृष्ठभूमि के चलते दोनों नेताओं का एक साथ मंच साझा करना राजनीतिक रूप से खास माना जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनके दिमाग में कोई पार्टी नहीं है और विधायक बैरवा को भी पार्टी की सोच छोड़कर विकास प...