रांची, अप्रैल 30 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। अरगोड़ा चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने दो युवकों से हथियार के बल पर लूटपाट की। विरोध करने पर हेलमेट से पीटने लगे। इसी क्रम में आरोपियों की गोली जमीन पर गिर गई। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। इस संबंध में मोरहाबादी निवासी अमित कुमार ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अमित कुमार ने बताया कि वह कैटरिंग में वेटर का काम करते हैं। बुधवार को अपने साथी पंकज और अमन कुमार के साथ लटमा हटिया में एक कार्यक्रम में काम करने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर रात तीनों अरगोड़ा चौक पहुंचे। यह भी पढ़ें- मानगो में मारपीट व लूट का मामला दर्ज, पांच नामजद आरोपी बताया गया कि पंकज अन्य साथियों को छोड़ने चला गया, जबकि अमित और अमन पैदल पुंदाग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.