प्रयागराज, मई 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में लगातार बढ़ोतरी ने छोटे और मध्यम कारोबारियों की कमर तोड़ दी है। बेकरी, कैटरिंग, फूड प्रोसेसिंग और छोटी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स की उत्पादन लागत सीधे बढ़ गई है, जिसका असर अब आम उपभोक्ताओं की जेब पर भी दिखने लगा है। हालात ऐसे हैं कि कारोबारियों को या तो कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं या फिर मात्रा और क्वालिटी में कटौती करनी पड़ रही है। इसके चलते ब्रेड, बिस्किट, पेटीज, पेस्ट्री और केक जैसे उत्पाद 10 से 15 प्रतिशत तक महंगे हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- जंग की तपिश: गैस महंगी, थाली पर सीधा वारबेकरी- गैस से महंगी पड़ रही डीजल भट्ठी बेकरी संचालक राशिद बताते हैं कि गैस महंगी होने के कारण उन्हें डीजल भट्ठी और कोयले का सहारा लेना पड़ा। हालांकि डीजल करीब 88 रुपये प्रति लीटर पड़ रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.