बोकारो, मई 12 -- चंदनकियारी। बोकारो जिले के आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बलराम बाउरी ने आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो से भेंट कर चंदनकियारी की समस्या से अवगत कराया। बलराम बाउरी ने बताया कि सुदेश महतो ने बारीकी से चंदनकियारी की समस्या को सुनते हुए अपने स्तर से समाधान का आश्वासन दिया। बलराम बाउरी ने चंदनकियारी से प्रत्याशी बनाने की मांग की। सुदेश कुमार महतो ने आश्वासन दिया कि संगठन को मजबूती देने का काम करें। मौके पर मोहित बाउरी, राजेश बाउरी, गणेश बाउरी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मुगमा में बाउरी समाज का होगा अपना भवन, शिलान्यास यह भी पढ़ें- आदिबासि कुड़मि समाज कि बैठक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.