बेगुसराय, मई 28 -- चेरियाबरियारपुर, एक संवाददाता। प्रखंड जदयू अध्यक्ष के रूप में विपिन मिश्र के मनोनयन के बाद गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर के सभाकक्ष में जदयू पंचायत अध्यक्षों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता चेरिया बरियारपुर विधायक अभिषेक आनंद ने की। यह भी पढ़ें- पार्टी विरोधी गतिविधि वाले प्रखंड अध्यक्ष स्वीकार नहीं: विधायकबैठक का उद्देश्य विधायक ने कहा कि पार्टी द्वारा प्रखंड अध्यक्ष का चयन बिल्कुल गलत है। मैंने पहले ही प्रदेश नेतृत्व को इस बात की लिखित जानकारी दे दी थी कि वर्तमान में पार्टी द्वारा मनोनीत किए गए व्यक्ति नें पिछले चुनाव में पार्टी लाइन के खिलाफ काम किया था। ऐसे में उनके मनोनयन से जमीनी कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी है।कार्यकर्ताओं की चिंताएँ पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय नें कहा कि हम पार्टी और संग...