गया, मार्च 13 -- पार्टी में निशांत के आने से कार्यकर्ता उत्साहित: अजय कुशवाहा गया जी, प्रधान संवाददातापार्टी में निशांत के आने से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। युवा नेता निशांत कुमार के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलेगी। शुक्रवार को बिसार तालाब रोड में जदयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार के उद्घाटन के मौके पर जदयू के नए जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने यह बातें कहीं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को प्रखंड और पंचायत स्तर तक नियमित बैठक करने को कहा। सभी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान का ख्याल रखा जाएगा। विधायक मनोरमा देवी, एमएलसी आफाक अहमद, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह, पूर्व सांसद विजय मांझी,पूर्व मंत्री अभिराम शर्मा, विनोद यादव, पूर्व विधायक कृष्णंदन यादव ने नए कार्यालय का उद्घाटन किया। जदयू नेताओं ने कहा कि पार्टी कार्यालय कार्यकर्ता की सहूलियत ...