पार्टी में धूम मचा देगा Zebronics का नया स्पीकर, 100W RMS साउंड और वायरलेस कराओके
नई दिल्ली, अगस्त 19 -- टेक कंपनी Zebronics ने अपने पोर्टेबल स्पीकर पोर्टफोलियो में नया Zeb-Axon 150 शामिल किया है। कंपनी के मुताबिक, यह स्पीकर दमदार ऑडियो, कराओके फीचर्स, RGB लाइटिंग और पोर्टेबल डिजाइन को एक साथ पेश करता है। इसे खास तौर पर पार्टी, सेलिब्रेशन, म्यूजिक और लाइव परफॉर्मेंस जैसे इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है। इसकी कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। Zeb-Axon 150 में 100W RMS ऑडियो आउटपुट दिया गया है। इसके साथ डुअल पैसिव रेडिएटर्स मिलते हैं, जो साउंड में ज्यादा डेप्थ और बास देने में मदद करते हैं। स्पीकर में कंपनी की Zeb AcoustiMax Advanced DSP Sound Technology भी दी गई है। यह तकनीक ऑडियो को रियल टाइम में प्रोसेस करके क्लैरिटी, डिटेल और बैलेंस को बेहतर करने का दावा करती है। यह भी पढ़ें- BGMI Lite लॉन्च के लिए हो जाओ तैयार! रजिस्ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.