जमशेदपुर, मार्च 14 -- एमजीएम थाना अंतर्गत बलियंता गांव में रसगुल्ला गले में फंसने के बाद 41 वर्षीय ललित सिंह की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात 1 बजे की है। जानकारी के अनुसार ललित गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। इस दौरान उसने रसगुल्ला खाया जो उसके गले में फंस गया। ललित के साथियों ने उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। शनिवार को ललित के शव का पोस्टमार्टम किया गया जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...