गंगापार, मई 10 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के कुकुढ़ी गांव में शादी की वर्षगांठ पार्टी के दौरान कथित रूप से हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में करीब पांच युवक हाथों में कट्टा लेकर प्रदर्शन करते और वीडियो बनवाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी में तेज आवाज में गाने बज रहे थे और युवक नाच-गाने के दौरान हथियार लहराते नजर आए। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूचना पर कौंधियारा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता, हथियारों की वैधता और वीडियो बनाने के स्थान व समय की जांच कर रही है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं...