हैदराबाद, मई 4 -- तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए टीवीके के बहुमत के आंकड़े की ओर बढ़ने के बाद पार्टी के संस्थापक विजय और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व तेलुगु सिनेमा के दिग्गज एनटी रामाराव (एनटीआर) के बीच एक दिलचस्प समानता सामने आई। विजय, तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के संस्थापक एनटीआर के बाद दूसरे व्यक्ति बन गए हैं, जिन्होंने अपनी पार्टी बनाने के दो साल के अंदर चुनावी सफलता हासिल की। दिवंगत मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन ने 1972 में अपनी पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) की स्थापना की थी, लेकिन वह 1977 में तमिलनाडु में सत्ता में आए थे। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सोमवार को शुरू हुई, जिसमें विजय की टीवीके अपने द्रविड़ प्रतिद्वंद्वियों द्रमुक और अन्नाद्रमुक से आगे निकलती दिख रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.