बदायूं, अप्रैल 1 -- बदायूं। भाजपा में मैथिल अचल शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किये जाने पर मैथिल समाज द्वारा स्काउट भवन में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। भाजपा बरेली जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि मैथिल अचल शर्मा पार्टी को और मजबूत बनाएंगे। मीडिया प्रभारी की भूमिका संगठन की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण होती है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि अचल शर्मा लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं। उनकी सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए ही उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। सदर विधायक महेश गुप्ता ने कहा कि संगठन में मेहनती कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की परंपरा भाजपा की पहचान है। कार्यक्रम अध्यक्ष सेवानिवृत्त उप निरीक्षक कृष्णपाल शर्मा, भुवनेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अनूप शर्मा, सुधांशु, भूदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.