औरंगाबाद, अप्रैल 8 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड के जलालपुर गांव निवासी एवं कम्यूनिस्ट नेता महेन्द्रनाथ के निधन पर काराकाट के सांसद राजाराम सिंह उनके आवास पहुंचे और परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने कहा कि महेन्द्रनाथ आजीवन लाल झंडा के सच्चे सिपाही रहे और उनके असामयिक निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। जलालपुर जाने के क्रम में सांसद समाजवादी नेता बिन्देश्वरी शर्मा के आवास पर भी रुके और वहां उपस्थित लोगों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मौके पर सीपीआई के अंचल मंत्री सुरेश प्रसाद यादव, माले के प्रखंड सचिव देवरुल पासवान, बृजमोहन वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, माले के पूर्व सचिव सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...