नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- सीनियर एडवोकेट और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने पैसे या दबाव में पार्टी बदलने वाले सांसदों और विधायकों पर 10 साल का बैन लगाने का प्रस्ताव रखा है। उनका कहना है कि जो MP-MLA किसी पार्टी के टिकट और चुनाव चिह्न पर जीतने के बाद दूसरी पार्टी में चले जाते हैं, उन्हें कुछ समय के लिए चुनाव लड़ने और सार्वजनिक पद संभालने से रोका जाना चाहिए। दिलचस्प बात यह है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) इससे भी आगे की सजा की मांग कर रही है। CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कहा- हमारे पहले डिमांड चार्टर में ऐसे नेताओं पर 20 साल तक चुनाव लड़ने और कोई भी सार्वजनिक पद संभालने पर रोक की मांग पहले ही की जा चुकी है। इस मामले में देखें तो कॉकरोच कपिल सिब्बल से दो कदम आगे निकलते दिख रहे हैं। यह भी पढ़ें- कॉकरोचों पर लाठी चलाने वालों को अदालत में घसीटेगी CJP, ...