पटना, जनवरी 19 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नीतीन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री चौधरी ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह भाजपा में 'नवीन युग' की शुरुआत है। सम्राट चौधरी ने जारी बयान में कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा ने एक युवा चेहरे को संगठन की कमान सौंपकर स्पष्ट संदेश दिया है कि पार्टी को युवा नेतृत्व की क्षमता और ऊर्जा पर पूरा भरोसा है। यह निर्णय केवल संगठनात्मक बदलाव नहीं, बल्कि भाजपा की दूरदृष्टि और भविष्य की राजनीति की स्पष्ट झलक है। बिहार के लाल को मिली यह जिम्मेदारी पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। युवा, कर्मठ, विनम्र और सर्वप्रिय नेता के रूप में नीतीन नवीन पार्टी को नई दिशा और नई ऊर्जा देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.