पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प
संभल, अगस्त 4 -- थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव नगला पूर्वा में मंगलवार को भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी कांशीराम के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव रमेश गंधर्व ने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ कमेटी और सेक्टर को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार आरक्षण विरोधी है और हमें आरक्षण को बचाना है। गांव-गांव जाकर जनता को जोड़ने का काम हर एक कार्यकर्ता को करना है। मुरादाबाद महानगर प्रभारी रविंद्र भाटिया ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर शहजाद खान, गोविंद सागर, रवि कुमार, विक्रम सिंह, सुरेश सूर्यवंशी, रॉबिंस कुमार, लकी सिंह, गौरव, सुभाष चंद्र सागर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.