पटना, जनवरी 25 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी नेताओं ने बधाई दी है। प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद व अरुण कुमार यादव, इंजीनियर अशोक यादव, सरदार रणजीत सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के कार्यकारी अध्यक्ष बनने से पार्टी के संगठन को मजबूती और धारदार बनाने को गति मिलेगी। लालू प्रसाद के विचारों को आगे बढ़ाते हुए तेजस्वी यादव संगठन को मजबूत और राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाकर पार्टी को नई दिशा प्रदान करेंगे। पार्टी के निर्णय लेने में अब देरी नहीं होगी। उनके अगुवाई में पार्टी आगे की ओर बढ़ेगी। साथ ही समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान भी मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.