कौशाम्बी, जनवरी 2 -- महेवाघाट, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत पूरब-पश्चिमशरीरा के अवंती बाई लोधी नगर (लोधन का पूरा) में शुक्रवार को सबका दल यूनाइटेड पार्टी का नौवां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष हेमचंद्र लोधी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पौधरोपण भी किया। संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। इस मौके पर मंगल सिंह लोधी, अवधेश लोधी, सचिन लोधी, भानु सिंह, भुल्लन लोधी, राममिलन, दिलीप लोधी आदि मौजूद रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...