रुडकी, मार्च 31 -- झबरेड़ा। आजाद समाज पार्टी के होली मिलन समारोह में राष्ट्रीय महासचिव आजाद समाज पार्टी रविंद्र भाटी ने कहा कि यह देश जितना हिंदुओं का है उतना ही मुसलमानों का भी है। आजाद समाज पार्टी के साथ दलित, मुस्लिम समाज के साथ-साथ गुर्जर समाज भी खड़ा है। झबरेड़ा से भावी प्रत्याशी महक सिंह ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस पार्टी ने वाले विधानसभा चुनाव में एक साथ होकर भी आए तो वह उनका मुकाबला नहीं कर पाएंगी। इस अवसर पर खुर्शीद मंसूरी, भीम आर्मी महासचिव सुशील पाटिल, मौलाना अतिकुर्रहमान कासमी, भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल, रोहित कर्णवाल, जैनब अंसारी, चीनी उर्फ गुलफाम, गुलजार, प्रदेश उपाध्यक्ष अवनीश कुमार, रविंद्र टिकौला, अनुराग, अहतशाम, सूफियान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...