देवरिया, मार्च 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। जिसमें लखनऊ में होने वाले पार्टी संस्थापक के कांशीराम की जयंती को लेकर तैयारी की गई। बैठक के मुख्य अतिथि मुख्य मण्डल प्रभारी सुरेश कुमार गौतम रहे।मुख्य अतिथि ने कहा कि 15 मार्च को लखनऊ में कांशीराम स्मारक स्थल पर पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती मनाई जाएगी। इसके लिए कार्यकर्ता अपने स्तर पर बैठक कर तैयारी कर लें। इन कार्यों के बाद कार्यकर्ता पार्टी के मजबूती के लिए जुट जाएं। विशिष्ट अतिथि ऋषि कपूर ने कहा कि संगठन में पार्टी के द्वारा नौजवानों को जिम्मेदारी दी जा रही है। नौजवान साथी मिलकर इस बार पार्टी को मजबूत बनाएं।इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद आजाद, ओमप्रकाश गौतम, नितिश कुमार, छेदी मास्टर अकेला, ज्ञान प्रकाश सिंह, संतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.