पटना, मार्च 2 -- जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा है कि पार्टी के अधिकतर लोगों का मानना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए। उन्हें राजनीति से बाहर नहीं रखा जाना चाहिए। निशांत कुमार को पार्टी के लिए काम करना चाहिए, लेकिन यह फैसला निशांत कुमार को खुद लेना है। वे सोमवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। हालांकि श्री झा ने निशांत को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर कहा कि यह तय नहीं है। उम्मीदवारों का नाम पार्टी तय करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तय करेंगे। उधर, पार्टी महासचिव सह विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि निशांत कुमार को पार्टी में आना चाहिए। उन्हें पार्टी की ओर से राज्यसभा भेजा जाना चाहिए। निशांत के राजनीति में आने और राज्यसभा में जाने से जदयू को बड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.