गिरडीह, अप्रैल 26 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। शादी की पार्टी के लिए घर से निकले एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बेंगाबाद पुलिस के द्वारा शनिवार अल सुबह दुंदो रेल खंड से युवक का शव बरामद किया गया है। शव की पहचान दुंदो गांव निवासी बलदेव राम के 30 वर्षीय पुत्र टुनटुन राम के रूप में हुई है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। रेलवे ट्रैक पर शव का सिर क्षत विक्षत पड़ा हुआ था। मधुपुर से गिरिडीह रात में जानेवाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत की संभावना व्यक्त की जा रही है। यह भी पढ़ें- मृत वार्ड पार्षद के पिता ने दर्ज कराई एफआईआर जबकि परिजनों ने पुरानी रंजिश में युवक की कथित रूप से हत्या कर साक्ष्य छुपाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.