बरेली, अप्रैल 27 -- मिशन कंपाउंड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को सभी फ्रंटल संगठनों एवं प्रकोष्ठों की बैठक हुई। एसआईआर प्रभारी एवं पूर्व एमएलसी शशांक यादव ने सभी युवाओं से अपनी योग्यता का इस्तेमाल पार्टी के लिए करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता दो-दो कमजोर बूथों को गोद लेकर उन्हें मजबूत करे। बैठक में शशांक यादव ने सभी प्रकोष्ठ को अपना-अपना कैलेंडर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि 31 मई तक सभी कमेटियों का गठन पीडीए के संतुलन के आधार पर कर दिया जाए, जिसमें महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित हो। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि पांच दिन के भीतर कमजोर बूथ चिह्नित कर दिए जाएंगे, जिन्हें प्रकोष्ठों के पदाधिकारी गोद लेकर मजबूत करेंगे। साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखें। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.