गोरखपुर, फरवरी 12 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता गीडा थाना क्षेत्र में पेवनपुर गांव के सिवान में हुए अभिषेक की हत्या के मामले में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। जांच में पता चला है कि पड़ोस में रहने वाले दोस्त ने पार्टी के बहाने उसे घर से बुलाया और शराब पिलाने के बाद साथियों के साथ मिलकर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है, जबकि मुख्य आरोपित की तलाश में छापेमारी जारी है। सात फरवरी की सुबह नौसढ़ निवासी अभिषेक सिंह का शव पेवनपुर गांव के सिवान में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से 35 वार की पुष्टि होने के बाद मामला और गंभीर हो गया। मृतक के पिता विजय सिंह की तहरीर पर हरैया गांव निवासी आकाश, अक्ष...