पार्टी के बहाने बुलाकर ललन की गोली मार हत्या, काट दिया सिर
मधुबनी, सितम्बर 16 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। खजौली थाना क्षेत्र के कुसमार बिसमोहा साइफन नहर के पास दो सितंबर को मिली सिर कटी लाश के मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, ललन कुमार की हत्या उसके साथ अवैध धंधे में शामिल रहे लोगों ने ही पार्टी के बहाने बुलाकर की थी। पहले डंडे से पीटकर उसे बेहोश किया गया। इसके बाद सुनसान जगह ले जाकर सिर में गोली मारी और चाकू से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। हत्या के बाद सिर को लेकर दो आरोपित फरार हो गए। मधुबनी सदर-2 की एसडीपीओ कामिनी कौशल ने मंगलवार को खजौली थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हत्या में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान खुटौना बाजार निवासी आलोक कुमार और सिहुला निवासी विकास कुमार सिंह के रूप में हुई है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.