पूर्णिया, अप्रैल 13 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के शहीदगंज निवासी एवं पूर्व उप सरपंच सद्दाम हुसैन को एक बार फिर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। लगातार तीसरी बार इस जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। रविवार को पूर्णिया जिलाध्यक्ष मनोज ऋषि ने उन्हें औपचारिक रूप से मनोनयन पत्र सौंपा। इस अवसर पर पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने माला पहनाकर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। तीसरी बार प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी प्रखंड क्षेत्र में और मजबूत होगी। इस मौके पर सद्दाम हुसैन ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी नि...