पार्टी के जिला उपाध्यक्ष के घर पहुंचे, चंद्रशेखर, परिवार को दी सांत्वना
मेरठ, जून 5 -- आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह आंबेडकर मार्केट पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इसके बाद सांसद चंद्रशेखर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार के आवास पर पहुंचे और उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी। सांसद के आगमन की सूचना पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक वहां मौजूद रहे। सांसद ने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और कहा कि पार्टी समाज के सभी वर्गों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लड़ती रहेगी। यह भी पढ़ें- अब गुजरात नहीं नगीना मॉडल की होगी चर्चा, चंद्रशेखर आजाद ने 2027 के लिए खेला बड़ा दांव कस्बे के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.