गाजीपुर, मार्च 14 -- खानपुर। भाजपा की ओर से 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान' के तहत सैदपुर पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम खानपुर बाजार के एक निजी लॉन में संपन्न हुआ। इसमें पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। रामनरेश कुशवाहा ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाता है और उन्हें सरकार की जनहितकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों की गहरी समझ प्रदान करता है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए सैदपुर पश्चिमी मंडल के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर जमीनी स्तर पर काम करने का आह्वान किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भानु प्रताप, दयाशंकर, संतोष, शोभनाथ, अखिलेश, जितेंद्र, महेंद्र, मनीष सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.