लोहरदगा, जून 15 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के सांसद सह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर सुखदेव भगत ने कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिला में जिला कांग्रेस कमेटी एवं आम कांग्रेस जनों के साथ बैठक की। यहां अपने संबोधन में सुखदेव भगत ने कहा कि राहुल गांधी की सोच है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने उसके लिए आज से ही संगठन के मजबूती के लिए काम करना है। संगठन का जमीनी हकीकत क्या है। संगठन के लोगों एवं संगठन की क्या गतिविधियां है, उसको जानने आए हैं। राहुल गांधी की सोच है कि जिला कमेटी को ज्यादा शक्ति दिया जाए साथ ही साथ वैसे लोगों का चयन करना है जो पार्टी के लिए समर्पित एवं सक्रिय हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.