भदोही, मई 1 -- पार्टी की मजबूती को पदाधिकारियों ने बनाई रणनीतिज्ञानपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिराई स्थित एक प्रतिष्ठान में गुरुवार को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें संगठनात्मक समीक्षा करते हुए पार्टी की मजबूती पर चर्चा की गई। इसमें मुख्यअतिथि के रूप में जमुई लोकसभा बिहार सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अरुण भारती मौजूद रहे। इस दौरान पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों के प्रति निष्ठा की शपथ ली। मुख्यअतिथि ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर पर जिम्मेदारी के साथ लागू करना ही सफलता की कुंजी है। इस मौके पर कमला दीदी, राजीव पासवान, रोहित, कमल तिवारी, धनन्जय दुबे, विकाश दुबे, राहुल तिवारी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.