पटना, अप्रैल 6 -- बिहार में कांग्रेस गांधीवादी तरीके से संगठन को और मजबूत करेगी। साथ ही जिलास्तर पर पार्टी अपनी गतिविधियों को और प्रभावी बनाएगी। इसके लिए पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 18 से 20 अप्रैल तक सदाकत आश्रम में होगा। बिहर कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने एक संचालन समिति का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष इंटक के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह बनाए गए हैं। इस कमेटी में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. तारानंद सदा, हायाघाट से पूर्व प्रत्याशी अरविंद चौधरी, शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिषेक सिंह, पूर्व प्रत्याशी सत्येंद्र बहादुर, डॉ. आशुतोष शर्मा, रीता सिंह, राजीव शर्मा और सलभ कुमार शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस कनेक्ट सें...