मधेपुरा, जनवरी 3 -- पुरैनी, संवाद सूत्र।लोजपा कार्यालय में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा रामविलास) की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सोनू झा ने की। बैठक में कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में जिला अध्यक्ष दिनेश पासवान ने कहा कि पार्टी की मजबूती को लेकर जिले के सभी प्रखंडों में बैठक की जा रही है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर डबल इंजन सरकार के कार्यों के बारे में लोगों को अवगत कराना है। सोनू झा ने कहा कि पार्टी को पंचायत स्तर से जिला स्तर तक मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहा है। मौके पर संगठन मंत्री कपिलदेव पांडे, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार, जिला सचिव दिनेश पंडित, प्रीतम झा, हीरानंद सिंह, आशीष मेहता, नवीन पासवान, रविंद्र पासवान, मो साबिर, आलम शेख जसीम सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिका...