पूर्णिया, मार्च 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड और पंचायतवार पार्टी की मजबूती को लेकर इंडियन नेशनल कांग्रेस काम करेगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिजेंन्द्र यादव ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर प्रत्येक प्रखंड में सक्रिय और जिम्मेदार प्रखंड अध्यक्ष की नियुक्ति की जायेगी। बूथ से लेकर प्रखंड स्तर तक नियमित बैठक और समीक्षा बैठक होगी। इसके लिए पदाधिकारी नियुक्त की जाएगी। युवाओं, महिलाओं और किसान संगठन को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलेगा। जन समस्या (महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों का मुद्दा) को लेकर आंदोलन का कार्यक्रम, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पार्टी के विचारधारा का प्रचार-प्रसार प्रखंड से पंचायत स्तर तक शुरू की जायेगी। पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़कर एक मजबूत नेटवर्क तैयार किया जायेगा। हर पंचायत मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.