बिजनौर, अगस्त 7 -- ​राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष हनी तोमर के प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नव-नियुक्त युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष हनी तोमर ने पार्टी की नीतियों को स्पष्ट करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रूपरेखा प्रस्तुत की।शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकारवार्ता में युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष हनी तोमर ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सदैव किसानों, युवाओं, मजदूरों और समाज के हर वंचित वर्ग के अधिकारों की आवाज बुलंद करता रहा है। उन्होंने कहा चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के दूरदर्शी नेतृत्व में रालोद लगातार आम जनता के मुद्दों को उठा रहा है। युवाओं को रोजगार और किसानों को उनकी फसलों का उचित...